उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन बिगड़े रहेंगे मौसम के तेवर, छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को देहरादून समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ भूस्खलन और नदियों-नालों के उफान की आशंका जताई गई है, जबकि मैदानी इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। संवेदनशील क्षेत्रों में संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button