धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल स्थित मानव कल्याण आश्रम में गणेश चतुर्थी और हिंदी दिवस के अवसर पर पत्रकारिता जगत से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का विधिवत विलय उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (संबद्ध IFWJ) में कर दिया गया। इस दौरान पत्रकार हितों के संरक्षण और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
विलय की घोषणा उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रमोद गिरी ने की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संघर्षरत संगठन का हिस्सा बनना गौरव की बात है। एकजुटता से पत्रकारों की आवाज और अधिक मजबूत होगी। यूनियन के महामंत्री महावीर सिंह नेगी ने कहा कि सभी साथियों के विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब पत्रकारिता के सामने आने वाली चुनौतियों का एकजुट होकर सामना किया जाएगा।
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष संजय आर्य और जिला महासचिव अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि कनखल की पवित्र भूमि पर हुआ यह विलय पत्रकारिता के इतिहास में महत्वपूर्ण पड़ाव है। पत्रकार हितों के संरक्षण और जनसरोकारों की पत्रकारिता के लिए एकजुट होकर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष अविक्षित रमन, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. रजनीकांत शुक्ल, वरिष्ठ सदस्य अनिरुद्ध भाटी, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय रावल, पूर्व महामंत्री महेश पारिक, गोस्वामी गगनदीप और संजय संतोषी ने नए साथियों का स्वागत किया।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार मुदित अग्रवाल, अश्विनी अरोड़ा, रविंद्र सिंह, डॉ. पंकज कौशिक, रामेश्वर दयाल शर्मा, रूपेश वालिया, मनीष कुमार, आवेश अंसारी, दीपक मौर्या, रितेश तिवारी, सुरभि गुप्ता, चंद्रशेखर गोस्वामी, विशाल गोस्वामी, प्रवीण पेंग्वाल और कुलदीप उर्फ काका ने विचार रखे। विनय शर्मा, संकेत वालिया, वासुदेव और मनीषा सूरी ने भी विलय का स्वागत किया। बैठक में पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और हितों के लिए मिलकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।




