उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने की शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा

कांवड़ सेवादल सीतापुर द्वारा आयोजित 42वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने अतिथि के रूप में पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की और उन्हें भोजन प्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि श्रावण मास में शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। सेवा, समर्पण और श्रद्धा का यह संगम समाज में मानवता, सहयोग और धार्मिक आस्था का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की सेवा कर उन्हें आत्मिक संतोष और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई।

डॉ. गर्ग ने कांवड़ सेवादल सीतापुर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों के सेवा भाव की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन का समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में नितिन चौहान, संजय गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, अंबरीश सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सेवादल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

42वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में भोजन प्रसाद वितरित कर सेवा को बताया सच्ची साधना

हरिद्वार, 2 अगस्त। कांवड़ सेवादल सीतापुर द्वारा आयोजित 42वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने अतिथि के रूप में पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की और उन्हें भोजन प्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि श्रावण मास में शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। सेवा, समर्पण और श्रद्धा का यह संगम समाज में मानवता, सहयोग और धार्मिक आस्था का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की सेवा कर उन्हें आत्मिक संतोष और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई।

डॉ. गर्ग ने कांवड़ सेवादल सीतापुर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों के सेवा भाव की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन का समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में नितिन चौहान, संजय गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, अंबरीश सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सेवादल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button