कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की क्षेत्र में कांवड़ खंडित होने के आरोप को लेकर कांवड़ यात्रियों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित श्रद्धालुओं ने एक कार में तोड़फोड़ कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर मामला शांत कराया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद कुछ समय तक क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा। पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालक से बातचीत कर स्थिति सामान्य कराई तथा आगे किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। मामले की जांच की जा रही है।




