उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्लीदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर मदन कौशिक ने किया गंगा पूजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बुधवार को श्री महाराजा अग्रसेन घाट पहुंचकर मां गंगा का पूजन और दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की।

मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सरकार प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिली है और उत्तराखंड को आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

गंगा पूजन के अवसर पर मेयर नगर निगम हरिद्वार किरन जैसल, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला भाजपा महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार अरोड़ा, दीपांशु विद्यार्थी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button