उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

महामंडलेश्वर के रूप में डॉ. उदिता त्यागी का अभिषेक, मिला ‘प्रत्यंगिरा गिरी’ नाम

श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े ने शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी की शिष्या डॉ. उदिता त्यागी को महामंडलेश्वर पद पर अभिषिक्त किया। कनखल स्थित हरिहर आश्रम में आयोजित धार्मिक समारोह में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने उन्हें संन्यास परंपरा के अनुसार ‘प्रत्यंगिरा गिरी’ नाम प्रदान किया।

समारोह में जूना अखाड़े के वरिष्ठ अध्यक्ष श्रीमहंत स्वामी प्रेम गिरी, अंतरराष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत स्वामी महेश पुरी सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे। अभिषेक के दौरान वैदिक विधि-विधान से सभी धार्मिक संस्कार संपन्न कराए गए।

कार्यक्रम में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और उसके मूल्यों के लिए कार्य करना प्रत्येक संन्यासी का कर्तव्य है। अभिषेक के बाद महामंडलेश्वर प्रत्यंगिरा गिरी ने माया देवी मंदिर और आनंद भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन कर सनातन धर्म की सेवा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने घोषणा की कि आगे से डॉ. उदिता त्यागी को महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी के नाम से जाना जाएगा। साथ ही उन्हें श्री महाकाली पीठ, हनुमत धाम (मुरादनगर) का पीठाधीश्वर भी घोषित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button