उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

बीकेटीसी अध्यक्ष का गोदियाल पर बड़ा आरोप, मंदिर निधि की बंदरबांट का दावा

बदरीनाथ धाम के चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सोमवार को देहरादून में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर अध्यक्ष रहते हुए मंदिर समिति की धनराशि अपने चहेतों के बीच बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों को धनराशि दी गई, उनके नाम और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हैं तथा इन सभी मामलों को जांच में शामिल कराया जाएगा।

द्विवेदी ने कहा कि मंदिर निधि का उपयोग केवल अधिनियम के अनुरूप ही किया जा सकता है और यदि नियमों के विपरीत धनराशि खर्च की गई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि गोदियाल के कार्यकाल में कई निर्णय नियमों की अनदेखी कर लिए गए, जिनकी जांच आवश्यक है।

वहीं, गणेश गोदियाल पहले ही इन आरोपों को राजनीतिक बताते हुए खारिज कर चुके हैं। उनका कहना है कि उनके कार्यकाल में मंदिरों के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए नियमानुसार धनराशि स्वीकृत की गई थी, किसी प्रकार की चढ़ावा राशि की हेराफेरी नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button