अंतरराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

दिल्ली में गडकरी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड की प्रमुख सड़क परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने का किया अनुरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उत्तराखंड की महत्वपूर्ण सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने राज्य में सड़क नेटवर्क को और मजबूत बनाने के लिए कई प्रस्तावों को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह किया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश बाईपास, अल्मोड़ा–दन्या–पनार–घाट मार्ग, ज्योलीकोट–खैरना–गैरसैंण–कर्णप्रयाग मार्ग तथा अल्मोड़ा–बागेश्वर–कांडा–उड़ियारी बेंड सड़क परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से राज्य में यातायात सुगम होगा, पर्यटन और चारधाम यात्रा को बढ़ावा मिलेगा तथा सीमांत क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में सड़क अवसंरचना के विस्तार से पर्यटन, उद्योग, आपदा प्रबंधन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य की विकास आवश्यकताओं को देखते हुए लंबित परियोजनाओं पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button