उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

बैसवारा महाविद्यालय की नई प्राचार्य बनीं प्रो. पुष्पा बरनवाल

जिले के प्रतिष्ठित बैसवारा महाविद्यालय में मंगलवार को प्रोफेसर पुष्पा बरनवाल ने नए प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रोफेसर निरंजन राय का स्थान लिया। इस अवसर पर समाजसेवी सुधा द्विवेदी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की।

महाविद्यालय के प्रबंधक कुंवर ब्रह्म प्रकाश सिंह एवं उप-प्रबंधक कुंवर आदित्य प्रताप सिंह ने उन्हें औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान निवर्तमान प्राचार्य प्रो. निरंजन राय के कार्यकाल की सराहना करते हुए छात्र संख्या में वृद्धि समेत उनकी उपलब्धियों का उल्लेख किया गया।

कार्यभार संभालने के बाद प्रो. पुष्पा बरनवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता महाविद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाना, नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करना तथा अनुशासन व्यवस्था को और मजबूत बनाना होगा।

प्रबंधक कुंवर ब्रह्म प्रकाश सिंह और उप-प्रबंधक कुंवर आदित्य प्रताप सिंह ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button