उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

दिल्ली अग्निकांड के बाद देहरादून में अलर्ट, फायर सेफ्टी पर चलेगा विशेष अभियान

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद देहरादून प्रशासन और अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। राजधानी में होटल, रेस्टोरेंट, कोचिंग संस्थान, अस्पताल, गेस्ट हाउस और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं पाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों, फायर अलार्म सिस्टम और सुरक्षा प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच में फायर सेफ्टी नियमों की गंभीर अनदेखी और सुरक्षा मानकों में खामियां सामने आई हैं। इस घटना के बाद विभिन्न राज्यों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा तेज कर दी गई है।

प्रशासन ने होटल संचालकों, व्यापारियों और संस्थान प्रबंधकों से अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा सभी सुरक्षा उपकरणों को कार्यशील स्थिति में रखने की अपील की है, ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button