उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदिल्लीदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता गणना प्रपत्रों का करेंगे वितरण

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत 8 जून से बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाता गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) वितरित करेंगे। यह अभियान 8 जून से 7 जुलाई तक चलेगा, जिसके दौरान बीएलओ मतदाताओं से प्रपत्र भरवाकर उनका सत्यापन भी करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के अनुसार, मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राज्य में 11,733 मतदान केंद्रों पर यह प्रक्रिया संचालित होगी। अभियान के दौरान पात्र मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन किया जाएगा तथा नए मतदाताओं को भी सूची में शामिल करने की कार्रवाई होगी।

निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बीएलओ को आवश्यक सहयोग दें और समय पर गणना प्रपत्र भरकर जमा करें, ताकि आगामी चुनावों के लिए सटीक और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार की जा सके। प्रारूप मतदाता सूची 14 जुलाई को प्रकाशित होगी, जबकि दावे और आपत्तियां 13 अगस्त तक स्वीकार की जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button