रायबरेली, 26 मई। महिला उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नारी के सम्मान में कांग्रेस पार्टी मैदान में” और “नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों के साथ विरोध जताया।
धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर महिला उत्पीड़न के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
सरेनी विधानसभा की प्रत्याशी सुधा द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी तथा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।
प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, निर्मल शुक्ला, धीरज श्रीवास्तव, सर्वोत्तम मिश्रा, राम कुमार सिंह, सैलजा सिंह, लक्ष्मी सिन्हा, अर्चना सिंह, बैजनाथ जी, आकर्षण द्विवेदी, नीरज मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला कार्यकर्ताओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली।




