उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

उपलब्धियों से भरा है प्रधानमंत्री मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल : डा. विशाल गर्ग

हरिद्वार, 27 मई। भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. विशाल गर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें एवं देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल देश के विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

डा. विशाल गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण का संदेश देकर पूरे देश में जनजागरूकता पैदा की। गांवों और शहरों में शौचालय निर्माण कराकर स्वच्छ भारत अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया तथा जनता से किए गए वादों को पूरा करने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। देश के कई पौराणिक मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया गया तथा भव्य कॉरिडोर निर्माण कराकर धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दी गई।

डा. गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिले हैं। आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन, महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही लखपति दीदी योजना जैसी पहलें आमजन के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हुई हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा और सुशासन के मंत्र के साथ देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया है। डा. विशाल गर्ग ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और योजनाओं की जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button