उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

मुक्तिनाथ तीर्थ क्षेत्र में हिंदू राष्ट्र पर संगोष्ठी, शंकराचार्य के अभियान पर हुई चर्चा

हिमालय की गोद में स्थित प्रसिद्ध मुक्तिनाथ तीर्थ क्षेत्र, जिला मुस्तांग (गंडकी प्रदेश, नेपाल) में हिंदू राष्ट्र विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज के कृपा पात्र शिष्य एवं अधिवक्ता प्रेमचंद्र झा ने सनातन धर्म, विश्व शांति और हिंदू राष्ट्र के विषय में विस्तार से विचार रखे।

मुक्तिनाथ मंदिर में दर्शन एवं पूजन के उपरांत श्री झा ने जिला मुख्यालय जॉमसम में चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर अजिता शर्मा, जिला एसपी श्रीमती लामा, समाजसेवी विष्णु हीराचंद्र, अंकित शर्मा, प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों से मुलाकात कर गोवर्धन मठ पुरी द्वारा चलाए जा रहे सनातन मान-बिंदुओं की रक्षा एवं विश्व शांति अभियान की जानकारी दी।

अपने संबोधन में प्रेमचंद्र झा ने कहा कि आदि शंकराचार्य भगवान का प्राकट्य ईसा से 507 वर्ष पूर्व हुआ था। उन्होंने मात्र 32 वर्ष की आयु में चारों धामों का पुनरुद्धार कर चार पीठों की स्थापना की तथा सनातन संस्कृति की रक्षा का कार्य किया। उन्होंने कहा कि यदि आदि शंकराचार्य का प्राकट्य न हुआ होता तो सनातन परंपरा आज इस स्वरूप में सुरक्षित नहीं रह पाती।

उन्होंने बताया कि पुरी पीठ के वर्तमान 145वें शंकराचार्य महाराज भारत और नेपाल में लगातार यात्राएं कर सनातन वैदिक ज्ञान-विज्ञान का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वे स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, वैज्ञानिक संस्थानों, मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों सहित विभिन्न मंचों पर धर्म सम्मेलन एवं संगोष्ठियों के माध्यम से समाज को जागरूक कर रहे हैं।

श्री झा ने कहा कि भारत और नेपाल की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को मजबूत बनाने के उद्देश्य से दोनों देशों में हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य महाराज के विचारों से आज विश्वभर के लोग प्रभावित हो रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने शंकराचार्य महाराज के अभियान का समर्थन करने का आश्वासन दिया तथा उनके दर्शन की इच्छा भी व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button