उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

गौरीकुंड में गंदगी का अंबार, अस्थायी शिविरों का कचरा मंदिर क्षेत्र तक पहुंचा

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। यात्रा मार्ग पर बनाए गए अस्थायी शिविरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा एवं गंदा पानी मंदिर क्षेत्र तक पहुंचने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

चारधाम यात्रा में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के कारण गौरीकुंड और आसपास के क्षेत्रों में भारी दबाव बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्थायी ढांचों से निकलने वाला गंदा पानी और कूड़ा उचित निस्तारण के अभाव में खुले में बह रहा है, जिससे वातावरण दूषित हो रहा है और स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

श्रद्धालुओं ने प्रशासन से यात्रा मार्ग और गौरीकुंड क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि यात्रा सीजन को देखते हुए स्वच्छता अभियान तेज किया जा रहा है और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button