उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक सम्मान से सम्मानित हुईं डॉ. मेनका त्रिपाठी

हरिद्वार/नई दिल्ली। शिक्षा सदन इंटर कॉलेज की हिंदी प्रवक्ता एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ. मेनका त्रिपाठी को नई दिल्ली स्थित साहित्य अकादमी सभागार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक समारोह में सम्मानित किया गया। हिमालय विरासत ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की कहानियों पर आधारित “रविवारीय कहानी वार्ता” के 150 सप्ताह पूर्ण होने के अवसर पर देश-विदेश के साहित्यकारों, शिक्षाविदों और विद्वानों ने भाग लिया।

डॉ. मेनका त्रिपाठी ने “रविवारीय कहानी वार्ता” के 144वें एपिसोड में ‘कहानी अंतहीन’ विषय पर प्रभावशाली वक्तव्य देकर साहित्यिक विमर्श को नई दिशा दी। हिंदी साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. त्रिपाठी ने अनेक काव्य संग्रहों और साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे नौ देशों की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक यात्राएं कर भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार भी कर चुकी हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य प्रदीप त्यागी, प्रबंधक प्रभात मोहन सैनी, हर्ष सैनी, उमेश कुमार, प्रियंका शर्मा, सविता, अनीता, स्वर्णलता, मंजू, रुपेश कुमार और धर्मवीर सहित समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

डॉ. मेनका त्रिपाठी की यह उपलब्धि शिक्षा, साहित्य और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button