उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

UKSSSC ने जारी किया 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, 2000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ के 2000 से अधिक रिक्त पदों पर होने वाली 14 भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2026 के दौरान चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी।

आयोग ने बताया कि कई विभागों में लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों को भरने के लिए परीक्षा तिथियां निर्धारित की गई हैं। इनमें स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा, पुलिस विभाग, तकनीकी एवं अन्य विभागीय पद शामिल हैं।

विशेष रूप से स्नातक स्तरीय परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई गई है, जिससे अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। परीक्षा कैलेंडर जारी होने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है।

आयोग के अनुसार सभी परीक्षाएं पारदर्शी एवं नकलविहीन तरीके से संपन्न कराई जाएंगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी, प्रवेश पत्र एवं अन्य दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों के अनुसार तैयारी पूरी करने और समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर अपडेट देखने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button