उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

मातृ दिवस पर साहित्यिक आयोजन में “अग्निपरीक्षा” पुस्तक का विमोचन

हरिद्वार, 09 मई। अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर कनखल स्थित जगजीतपुर के शिवडेल स्कूल में एक भव्य साहित्यिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात अधिवक्ता एवं लेखक डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव की बहुप्रतीक्षित पुस्तक “अग्निपरीक्षा” का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिवालिक एजुकेशन सोसाइटी के संस्थापक स्वामी शरद पुरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां समाज की संरक्षक होती है, उसी प्रकार अच्छी पुस्तकें समाज को सही दिशा देने का कार्य करती हैं।

समारोह में बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक अनुज वालिया ने डॉ. श्रीवास्तव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कानून और समाज से जुड़े विषयों पर जागरूकता फैलाने वाली पुस्तकों की वर्तमान समय में अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने लेखक की लेखनी को समाज सेवा का माध्यम बताया।

कार्यक्रम में एडीजीसी सिविल अमरीश कुमार, अधिवक्ता ठाकुर जितेंद्र कुमार एवं अधिवक्ता रूपेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लेखक की धर्मपत्नी रेखा श्रीवास्तव ने भी इस अवसर पर मातृ शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए आयोजन में सहभागिता निभाई।

शिवडेल स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद बंसल, विपिन मालिक एवं विद्यालय की शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लेखक डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मातृ दिवस जैसे विशेष अवसर पर अपनी पुस्तक का विमोचन होना उनके लिए गर्व और भावुकता का क्षण है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने लेखक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button