उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

स्वामी सत्यदेव संस्कृत वेद विद्यालय का शुभारंभ, पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व भंडारा आयोजित

श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर, सिंहद्वार ज्वालापुर में गुरुवार को महामंडलेश्वर स्वामी सत्यदेव महाराज की 22वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं षोड़सी भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही उनकी स्मृति में “स्वामी सत्यदेव संस्कृत वेद विद्यालय” का शुभारंभ भी किया गया।

आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने अपने गुरु स्वामी सत्यदेव महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा, साधना और धर्म प्रचार को समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 से 12वीं तक संस्कृत एवं वेद शिक्षा प्रदान की जाएगी।

विद्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत और वेद शिक्षा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा ऐसे विद्यालय नई पीढ़ी को संस्कार और आध्यात्मिक ज्ञान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी, कुलपति रमाकांत पांडेय, आईएएस सचिन कुर्वे, विनय शंकर पांडेय, आईआरएस अजय केसरी, डीएम मयूर दीक्षित, मेलाधिकारी सोनिका, नगर आयुक्त नंदन कुमार, मेयर किरण जैसल सहित कई गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस दौरान साध्वी नेहा आनंद, बाबा बालक दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी शिवानंद, आचार्य विष्णु दत्त राकेश, स्वामी श्यामदास महाराज सहित अनेक संत-महात्मा एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button