उत्तर प्रदेशउत्तराखंडकुमाऊँ मण्डलगढ़वाल मण्डलदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026। ज्वालापुर स्थित दुर्गा घाट श्याम नगर कॉलोनी के श्री दुर्गा मंदिर में श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। कथा के प्रथम दिवस के अवसर पर भक्तों ने मां गंगा का पूजन कर कलश यात्रा निकाली, जिसमें श्रद्धालु बैंड-बाजों के साथ नाचते-गाते हुए नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल तक पहुंचे।

कथा आरंभ से पूर्व विधि-विधान से गणेश पूजन, नवग्रह पूजन एवं भागवत पूजन संपन्न हुआ। कथा व्यास भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने भागवत महात्म्य का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य का तन, मन और धन पवित्र होता है तथा जीवन में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संचार होता है। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के आयोजन से पितृ दोष का निवारण होता है और मृत आत्माओं को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

प्रथम दिवस की कथा में देवऋषि नारद द्वारा भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के प्रसार, धुंधकारी-गोकर्ण प्रसंग तथा भागवत कथा के नियमों का भी वर्णन किया गया। कथा स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में रितिका मलोत्रा, मधु मलोत्रा, सोनू मलोत्रा, मोनू मलोत्रा, नीलम सेठी, दीपक सेठी, मनस्वनी सेठी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भागवत पूजन में भाग लिया। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button