उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

शिला पूजन कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि जागरूकता यात्रा को किया रवाना

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज को श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास का मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत किया गया है। बुधवार को मथुरा से शिला लेकर हरिद्वार पहुंचे न्यास के अध्यक्ष स्वामी दिनेश फलाहारी बाबा ने निरंजनी अखाड़े में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इसी दौरान उन्हें न्यास का मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक बनाए जाने की घोषणा की गई।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने विधिवत शिला पूजन कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि जागरूकता यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद संत समाज ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर अभियान शुरू किया है। शिला यात्रा शहरों और गांवों में पहुंचेगी तथा कृष्ण भक्तों को जन्मभूमि से जुड़े विषय के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि सनातन के प्रमुख तीर्थों और धार्मिक मानबिंदुओं की रक्षा के लिए संत समाज सदैव तत्पर रहा है।

न्यास के अध्यक्ष स्वामी दिनेश फलाहारी बाबा ने सनातनियों से श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के संरक्षण में संत समाज और कृष्ण भक्तों के संयुक्त प्रयास से आंदोलन को मजबूती मिलेगी। महामंडलेश्वर स्वामी सत्यश्रेय गिरी महाराज ने कहा कि सनातन के मानबिंदुओं की रक्षा के लिए संत समाज हमेशा आगे रहा है और आगे भी अपनी भूमिका निभाता रहेगा।

इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंत राज गिरी, साध्वी राधा नन्द गिरी, दिव्यात्मा नंद पुरी, हरिदास महाराज, महामंडलेश्वर राधिका पुरी, महामंडलेश्वर साध्वी राधा गिरी, न्यास के राष्ट्रीय मंत्री अमित वालिया, स्वामी योगेश महाराज, जय भोले महाराज, वरिष्ठ विहिप नेता जयराम शर्मा, प्रवक्ता राजेश पाठक, राष्ट्रीय प्रचारक गुलाब सैनी, राष्ट्रीय मंत्री उदेश सैनी, कान्हा कौशिक सहित संत एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button