उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर युवक घायल

सेंट्रियो मॉल के सामने सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार अचानक भरभराकर गिरने से एक युवक मलबे में दब गया। हादसे में युवक का बायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए युवक को मलबे से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से दून अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार, टिहरी गढ़वाल के रतौली गांव निवासी 26 वर्षीय सचिन पुत्र बलबीर सिंह पासपोर्ट बनवाने के लिए सर्वे ऑफ इंडिया के पास आया था। वह अपनी बारी का इंतजार करते हुए चाय की ठेली के पास बैठा था। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई और सचिन उसके मलबे में दब गया।

हादसे की सूचना मिलते ही हाथीबड़कला पुलिस चौकी और कोतवाली डालनवाला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तत्परता से युवक को मलबे से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल सचिन को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दीवार गिरने के कारणों और उसकी स्थिति को लेकर संबंधित स्तर पर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button