उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

इंटर-रेलवे बैडमिंटन चैंपियनशिप में मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ियों ने जीते रजत और कांस्य पदक

73वीं ऑल इंडिया इंटर-रेलवे बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026-27 में मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडल और उत्तर रेलवे का नाम रोशन किया। 12 से 16 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में 19 जोनल रेलवे के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

उत्तर रेलवे की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए मुरादाबाद मंडल के कैरिज एंड वैगन विभाग, देहरादून में एमसीएम के पद पर कार्यरत प्रिंस चतुर्वेदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं वाणिज्य विभाग, देहरादून में ट्रैवलिंग टिकट इंस्पेक्टर (टीटीआई) के पद पर कार्यरत एकता चतुर्वेदी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने उन्हें सम्मानित किया और उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों की इस सफलता को रेलवे में खेल प्रतिभाओं को मिल रहे प्रोत्साहन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की परंपरा का प्रमाण बताया गया। मुरादाबाद मंडल ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button