उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। प्रदेशभर में भूस्खलन के कारण 84 सड़कें बंद हैं, जबकि गंगा, यमुना समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन सतर्क हो गया है।
सबसे अधिक परेशानी चारधाम यात्रा मार्गों पर देखने को मिल रही है। यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन के कारण संकट बना हुआ है, जबकि कई स्थानों पर मलबा आने से यातायात बाधित हुआ है। संबंधित विभाग सड़कें खोलने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं मरम्मत कार्य में जुटे हैं।
- प्रशासन ने लोगों और यात्रियों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।




