उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

कांवड़ मेले में सेवा भारती के तीन स्वास्थ्य शिविर शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगा प्राथमिक उपचार

कांवड़ मेला-2026 के दौरान सेवा भारती उत्तराखंड (जनपद हरिद्वार) ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन स्थानों पर दस दिवसीय प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य सेवा शिविरों का शुभारंभ किया। शिविरों का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉ. यतीन्द्र नागयान, विभाग प्रचारक राकेश, विभाग सेवा प्रमुख वीर प्रताप, जिला अध्यक्ष संजय जैन, नगर सह कार्यवाह बलदेव एवं नगर प्रचारक तनुज ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना सेवा भारती का प्रमुख उद्देश्य है। शिविरों में प्रशिक्षित स्वयंसेवक और स्वास्थ्यकर्मी यात्रियों को आवश्यक चिकित्सा सहायता एवं प्राथमिक उपचार प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में सह प्रांत मंत्री अमरीष कुमार, जिला स्वास्थ्य आयाम प्रमुख शालिनी अग्रवाल, जिला प्रचार प्रमुख श्रीमती रूचि, जिला महिला प्रमुख श्रीमती रेखा, जिला किशोरी विकास आयाम प्रमुख श्रीमती आरती, नगर मंत्री प्रो. महेंद्र असवाल, श्रीमती सुधा, श्रीमती उमा सिंघल, सत्यम, सिमरन, हर्ष सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान सेवा भारती उत्तराखंड (जनपद हरिद्वार) ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन स्थानों पर दस दिवसीय प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य सेवा शिविरों का शुभारंभ किया। शिविरों का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉ. यतीन्द्र नागयान, विभाग प्रचारक राकेश, विभाग सेवा प्रमुख वीर प्रताप, जिला अध्यक्ष संजय जैन, नगर सह कार्यवाह बलदेव एवं नगर प्रचारक तनुज ने संयुक्त रूप से कियाइस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना सेवा भारती का प्रमुख उद्देश्य है। शिविरों में प्रशिक्षित स्वयंसेवक और स्वास्थ्यकर्मी यात्रियों को आवश्यक चिकित्सा सहायता एवं प्राथमिक उपचार प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में सह प्रांत मंत्री अमरीष कुमार, जिला स्वास्थ्य आयाम प्रमुख शालिनी अग्रवाल, जिला प्रचार प्रमुख श्रीमती रूचि, जिला महिला प्रमुख श्रीमती रेखा, जिला किशोरी विकास आयाम प्रमुख श्रीमती आरती, नगर मंत्री प्रो. महेंद्र असवाल, श्रीमती सुधा, श्रीमती उमा सिंघल, सत्यम, सिमरन, हर्ष सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button