उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान बिहार का युवक बहा, SDRF की तलाश जारी

लक्ष्मण झूला क्षेत्र में बजरंग सेतु के पास गंगा में स्नान के दौरान बिहार का एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए ऋषिकेश आया था। घटना के बाद साथियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और गंगा में सर्च अभियान शुरू किया। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस ने बताया कि गंगा के तेज बहाव के कारण तलाश अभियान में कठिनाई आ रही है और खोज अभियान लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button