उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

राम मंदिर निर्माण में मुस्लिम दान पर यति नरसिंहानंद गिरी ने जताई आपत्ति

शिवशक्ति धाम, डासना के पीठाधीश्वर एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण में मुस्लिम समुदाय से दान लिए जाने के संबंध में सामने आए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि यदि मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम समुदाय से धन लिया गया है तो यह उचित नहीं है। उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरी से आग्रह किया कि वे इस संबंध में स्पष्ट जानकारी दें। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि ऐसी कोई राशि प्राप्त हुई है तो वह भिक्षा एकत्र कर उसे ब्याज सहित वापस करने को तैयार हैं।

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने इस विषय पर एक वीडियो संदेश भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button