उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का पलटवार, बोले- जांच से पहले राजनीति न करें

बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के सामने आने से पहले राजनीतिक बयानबाजी करना उचित नहीं है।

हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मंदिर समिति ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कराई, संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कदम उठाए और शासन स्तर पर भी जांच चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, जबकि समिति पारदर्शी जांच के पक्ष में है।

उन्होंने कहा कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कांग्रेस की ओर से लगातार इस मामले में जवाबदेही तय करने और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button