उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

भाजपा ने चार मुश्किल सीटों पर शुरू की माइक्रो मैनेजमेंट रणनीति

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने उन चार विधानसभा सीटों पर विशेष फोकस शुरू किया है, जहां अब तक उसे कभी जीत नहीं मिली। इन सीटों पर प्रदेश कोर कमेटी के वरिष्ठ नेताओं की तैनाती कर बूथ स्तर तक माइक्रो मैनेजमेंट शुरू कर दिया गया है।

भाजपा ने चकराता, पिरान कलियर, मंगलौर और धारचूला विधानसभा सीटों के लिए अलग रणनीति बनाई है। इसके साथ ही यमुनोत्री, भगवानपुर और हल्द्वानी जैसी सीटों पर भी संगठन ने जीत की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, मतदाताओं तक सीधी पहुंच बनाने और स्थानीय समीकरणों के आधार पर चुनावी रणनीति तैयार कर रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि संगठन स्तर पर सभी समीकरणों का आकलन किया जा रहा है और जिन सीटों पर पार्टी अब तक सफल नहीं हुई, वहां विशेष रणनीति के तहत काम शुरू कर दिया गया है। लक्ष्य आगामी चुनाव में इन सीटों पर जीत दर्ज कर राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button