उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

केयर कॉलेज के 22 नर्सिंग छात्रों का मैक्स अस्पताल दिल्ली में चयन

केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के 22 छात्र-छात्राओं का चयन देश के प्रतिष्ठित मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका (नई दिल्ली) में हुआ है। कॉलेज में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से जीएनएम एवं बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों को यह सफलता मिली है।

कॉलेज प्रबंधन ने इसे संस्थान की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और बेहतर क्लीनिकल प्रशिक्षण का परिणाम बताया है। चयनित विद्यार्थियों की उपलब्धि पर कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल रहा तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।

कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर राजकुमार शर्मा ने कहा कि 22 विद्यार्थियों का देश के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान में चयन होना कॉलेज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और शिक्षकों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

कॉलेज की डायरेक्टर प्रतिशिखा शर्मा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय क्लीनिकल प्रशिक्षण देकर उन्हें पेशेवर रूप से सक्षम बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित छात्र-छात्राएं मैक्स अस्पताल में अपनी सेवाओं से संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

गौरतलब है कि केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आधुनिक शिक्षण सुविधाओं, प्रयोगशालाओं और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाता है, जिसके चलते संस्थान का प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगातार बेहतर रहा है। चयनित विद्यार्थियों को कॉलेज परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button