उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

तमसा नदी किनारे मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

देहरादून के मसन्दावाला क्षेत्र में तमसा नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव दिखाई देने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि मृतक के संबंध में कोई सुराग मिल सके। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button