उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

हरिद्वार की सियासत में बदलाव की सुगबुगाहट, नए चेहरे के रूप में उभर रहे डॉ. विशाल गर्ग

धर्मनगरी हरिद्वार की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से हलचल तेज होने लगी है। हरिद्वार नगर विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक मदन कौशिक के सामने विपक्ष की ओर से लगातार उठाए जा रहे सवालों और भाजपा के भीतर टिकट के लिए बढ़ती दावेदारी ने नए राजनीतिक समीकरणों को जन्म दे दिया है। इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग का नाम भी प्रमुख दावेदारों के रूप में चर्चा में आने लगा है।

लंबे समय से हरिद्वार की राजनीति में प्रभाव रखने वाले मदन कौशिक के सामने इस बार पार्टी के भीतर ही कई नए चेहरे अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। हाल ही में पर्यवेक्षकों के समक्ष नौ नेताओं द्वारा टिकट के लिए अपनी दावेदारी जताने की चर्चा ने राजनीतिक सरगर्मियां और बढ़ा दी हैं। वहीं, विपक्ष भी मौजूदा विधायक की कार्यशैली और शहर की बुनियादी समस्याओं को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है। इससे क्षेत्र में बदलाव और नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इस राजनीतिक परिदृश्य में डॉ. विशाल गर्ग की सक्रियता विशेष रूप से चर्चा का विषय बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उनकी नजदीकी और विभिन्न विकास कार्यों तथा व्यापारियों की समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाने की सक्रियता को उनके समर्थक उनकी राजनीतिक ताकत के रूप में पेश कर रहे हैं। उनका मानना है कि धर्मनगरी के विकास, स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नए नेतृत्व को अवसर मिलना चाहिए।

डॉ. विशाल गर्ग लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। वे हरिद्वार को आदर्श विधानसभा बनाने, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान, पर्यटकों के लिए बेहतर ठहरने की व्यवस्था और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण जैसे मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बता चुके हैं।

एक ओर विपक्ष मौजूदा विधायक के खिलाफ मुद्दे उठाकर राजनीतिक माहौल बनाने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा के भीतर टिकट के कई दावेदारों की मौजूदगी ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में हरिद्वार नगर सीट पर भाजपा किस चेहरे पर भरोसा जताती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। फिलहाल धर्मनगरी की राजनीति में पुराने नेतृत्व के साथ नए चेहरों की दावेदारी ने चुनावी चर्चाओं को तेजकर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button