श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था रजि., हरिद्वार की ओर से आयोजित रामलीला के छठे वर्ष में प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के जन्म का दृश्य प्रस्तुत होते ही पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए और पूरे वातावरण में उत्साह व उल्लास छा गया।
रामलीला के दौरान कलाकारों ने अपने भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर रामभक्तों के लिए मिठाई और फलों की व्यवस्था भी की गई। मंचन में विभिन्न कलाकारों ने अपने किरदारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर लीला को आकर्षक बनाया।
लीला में इंद्र की भूमिका कृष्ण चंचल, पृथ्वी माता की भूमिका चिराग मनोचा, ब्रह्मदेव की भूमिका शहीद, अग्निदेव की भूमिका विजय, वरुणदेव की भूमिका कार्तिक भाटिया, पवनदेव की भूमिका अन्नू, भगवान विष्णु की भूमिका प्रकाश शर्मा, नारद मुनि की भूमिका अमित शर्मा, कौशल्या की भूमिका देवांश और सुमित्रा की भूमिका सक्षम ने निभाई। वहीं, कैकेयी सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी भूमिकाओं से मंचन को जीवंत बनाया।
संस्था की ओर से सभी कलाकारों और रामभक्तों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही प्रभु श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना




