उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

मां तारा तारिणी मंदिर में हिंदू राष्ट्र को लेकर संगोष्ठी, जनजागरण का आह्वान

जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां तारा तारिणी मंदिर परिसर में हिंदू राष्ट्र के विषय पर चर्चा एवं पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सनातन धर्म, सेवा, सत्संग, स्वाध्याय और जनजागरण के माध्यम से लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया।

पुरी शंकराचार्य के कृपापात्र शिष्य ब्राह्मण भूषण प्रेमचंद्र झा ने कहा कि सनातन मूल्यों की रक्षा और भव्य भारत के निर्माण के लिए समाज में जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा, सत्संग, स्वाध्याय एवं संगोष्ठियों के माध्यम से जनजागरण करने का आह्वान किया।

इस दौरान मंदिर परिसर में ‘हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे, हम भारत भव्य बनाएंगे’, ‘हर हिंदू सनातनी हो’ और ‘हिंदू राष्ट्र भारत की जय’ जैसे उद्घोष गूंजते रहे। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भव्य भारत के निर्माण में अपने स्तर से सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मीडिया चैनल के संस्थापक प्रदीप कुमार नाक, निदेशक अश्विनी कुमार पटनायक, समाजसेविका रश्मि महापात्र, अमित प्रियदर्शी साहू सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button