उत्तराखंडगढ़वाल मण्डलहरिद्वार

तुलसीदास जी के दिखाए रास्ते में चलकर ही मानव का हो सकता है कल्याण – काली सेना प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप

हरिद्वार:काली सेना के परमाध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने श्रीरामचरितमानस के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का अनुपम कार्य किया। उनकी अमर रचनाएं समाज को धर्म, सदाचार और कर्तव्यबोध की दिशा में सदैव प्रेरित करती रहेंगी। स्वामी आनंद स्वरूप ने लोगों से तुलसीदास जी के दिखाए भक्ति और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button