कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए उत्तर रेलवे, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा सिविल डिफेंस, मुरादाबाद मंडल की टीमें 24 घंटे सेवा में जुटी हैं। स्वयंसेवक रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर भीड़ प्रबंधन, यात्रियों को सुरक्षित ढंग से ट्रेन में चढ़ाने-उतारने और स्टेशन पर सुव्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित कर रहे हैं।
टीमें वृद्ध, दिव्यांग और महिला यात्रियों को व्हीलचेयर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें प्लेटफार्म और फुटओवर ब्रिज के माध्यम से गंतव्य तक पहुंचाने में सहायता कर रही हैं। इसके अलावा “मे आई हेल्प यू” केंद्र के माध्यम से यात्रियों को प्लेटफार्म, ट्रेनों और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। जरूरत पड़ने पर प्राथमिक उपचार और चिकित्सा सेवाओं से भी समन्वय किया जा रहा है।
उत्तर रेलवे के अनुसार वर्षा और भीषण गर्मी जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद स्वयंसेवक पूरी निष्ठा के साथ सेवा दे रहे हैं। श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक यह सेवाएं लगातार 24×7 जारी रहेंगी, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित रेल यात्रा का लाभ मिल सके।
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए उत्तर रेलवे, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा सिविल डिफेंस, मुरादाबाद मंडल की टीमें 24 घंटे सेवा में जुटी हैं। स्वयंसेवक रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर भीड़ प्रबंधन, यात्रियों को सुरक्षित ढंग से ट्रेन में चढ़ाने-उतारने और स्टेशन पर सुव्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित कर रहे हैं।