उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

भीमगोड़ा रेलवे टनल के पास ट्रैक पर गिरे पेड़ और बोल्डर, कई ट्रेनें प्रभावित

लगातार हो रही बारिश के बीच भीमगोड़ा रेलवे टनल के पास रेलवे ट्रैक पर पेड़ और पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से शनिवार को हरिद्वार–ऋषिकेश रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।

रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक पर गिरे पेड़ को काटकर हटाया तथा बोल्डरों को मशीनों की मदद से साफ किया। कड़ी मशक्कत के बाद रेल लाइन को सुरक्षित बनाते हुए ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य कराया गया। इस दौरान कुछ ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मानसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पेड़ गिरने की घटनाओं को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button