हावड़ा के शरद सदन सभागार में पीठ परिषद, आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी पश्चिम बंगाल, आदि गुरु शंकराचार्य सोशल डेवलपमेंट ट्रस्ट एवं एस्ट्रोलॉजी एंड एस्ट्रोलॉजर्स वेलफेयर के तत्वावधान में हिंदू राष्ट्र विषयक अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे।
अधिवेशन की अध्यक्षता दंडी स्वामी तारकेश्वर महंत ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सनातन ध्वज फहराने और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। वक्ताओं ने अपने संबोधनों में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग का समर्थन करते हुए इस विषय पर जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्वामी निर्गुणानंद, अधिवक्ता प्रेमचंद्र झा, हिरण्मय गोस्वामी, पिंकी गोस्वामी तथा पत्रकार शेख सफीकुल असलम सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मुख्य संयोजक देवाशीष गोस्वामी ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।




