उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

रोटरी क्लब कनखल का अधिष्ठापन समारोह संपन्न, सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प

रोटरी क्लब कनखल का अधिष्ठापन समारोह रविवार को सिडकुल स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमपी गुप्ता और रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अरोड़ा एवं सचिव मनोज सुबुद्धि का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि एमपी गुप्ता और विधायक आदेश चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि रोटरी क्लब कनखल समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता, स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता अभियान और जनकल्याण की गतिविधियां समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

डायरेक्टर डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि समाज सेवा ही रोटरी क्लब कनखल का मूल उद्देश्य है। क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न सेवा प्रकल्पों का लाभ लगातार लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अरोड़ा और सचिव मनोज सुबुद्धि ने कहा कि क्लब भविष्य में भी गंगा स्वच्छता, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच, शिक्षा सामग्री वितरण, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण जैसे जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करेगा।

इस अवसर पर असिस्टेंट कमिश्नर चेतन घई, अक्षय अग्रवाल, हरपाल सिंह, अनुभव गिरी, प्रदीप अग्रवाल, साहिल चावला, राजेश त्यागी, शालू सिंह, विवेक गिरी, आशीष सपरा, केशव जोशी, शैलेंद्र सिंह, डॉ. एच.के. सिंह सहित अनेक रोटेरियन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button