योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन यार्ड में ड्रिलमेंट की घटना के कारण मंगलवार को गाड़ी संख्या 13009 को हरिद्वार स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट करना पड़ा। यह ट्रेन सामान्य रूप से योगनगरी ऋषिकेश तक संचालित होती है।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश यादव के निर्देश पर सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अंकित शर्मा के नेतृत्व में रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए त्वरित व्यवस्था की।
रेलवे द्वारा लगभग 200 यात्रियों को हरिद्वार से तीन विशेष बसों के माध्यम से सुरक्षित योगनगरी ऋषिकेश पहुंचाया गया। यात्रा के दौरान यात्रियों को पानी, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट एवं नाश्ते की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई।
रेलवे की त्वरित एवं संवेदनशील व्यवस्था से यात्रियों ने संतोष व्यक्त करते हुए रेलवे प्रशासन का धन्यवाद किया।




