उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

उड़ान-2026’ में मेधावियों का सम्मान, प्रो. सुनील बत्रा को आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड

एस.एम.जे.एन. महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव ‘उड़ान-2026’ हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी जी महाराज ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. प्रतिभा मेहता लूथरा मौजूद रहीं। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस शैक्षणिक सत्र में महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत से अधिक रहा। उन्होंने बताया कि आईटी-डीए के सहयोग से डिजिटल मार्केटिंग और क्लाउड कम्प्यूटिंग के निःशुल्क पाठ्यक्रम भी संचालित किए गए। इस दौरान विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी ने युवाओं को गुरु पर विश्वास रखते हुए पूर्ण समर्पण भाव अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं मुख्य अतिथि प्रो. प्रतिभा मेहता ने कर्त्तव्यपरायणता को जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।

समारोह के दौरान प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए ‘आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button