उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव शुरू

हरिद्वार, 15 मार्च। श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में रविवार को त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ उत्साहपूर्वक किया गया। यह आयोजन 15 से 17 मार्च तक चलेगा, जिसमें विभिन्न खेल एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

वार्षिकोत्सव के दौरान क्रिकेट, बैडमिंटन, दौड़, योगासन और संस्कृत भाषण सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 17 मार्च को अखिल भारतीय संस्कृत शोध सम्मेलन, प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित करने तथा पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन होगा।

उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. यशवीर सिंह ने प्रतिभागियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश (अवधूत मण्डल आश्रम), गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार, उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद के उपनिदेशक डॉ. वाजश्रवा आर्य तथा आचार्य नवीन पन्त उपस्थित रहे।

स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि महाविद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ. रवीन्द्र कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। वार्षिकोत्सव का औपचारिक शुभारम्भ क्रिकेट प्रतियोगिता का रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर शिक्षक, कर्मचारी और विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button