उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी कठपुतली (राजस्थान) में संपन्न

कठपुतली (राजस्थान)। राम भवन, कठपुतली में हिंदू राष्ट्र विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुरी जगन्नाथ धाम से पधारे पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज, गोवर्धन पीठाधीश्वर के कृपा पात्र शिष्य ब्राह्मण भूषण अधिवक्ता प्रेमचंद झा के सानिध्य में समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अधिवक्ता प्रेमचंद झा ने कहा कि पक्षपात व शोषण से मुक्त सनातन शासन तंत्र की स्थापना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज सदैव सभी के हित की भावना रखता है तथा गौ, गंगा जैसे हिंदू आस्था के प्रतीकों की रक्षा अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान समय में इनकी उपेक्षा के कारण समाज और संस्कृति को नुकसान पहुंच रहा है, जिसका समाधान हिंदू समाज के संगठन और जागरूकता से संभव है।

उन्होंने सेवा, सत्संग, स्वाध्याय और संगोष्ठियों के माध्यम से हिंदू समाज को संगठित करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर से शुरुआत करे और अपने घरों पर स्वास्तिक चिन्ह सहित वैदिक ध्वज फहराकर “मेरा घर हिंदू राष्ट्र” अभियान को आगे बढ़ाए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हिंदू समाज को संगठित करने और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आनंद पंडित, योगेश शर्मा, हेमंत शर्मा, मनोज शर्मा, लक्ष्मण मीणा, संघ के सह जिला कार्यवाह राजेश मोरीजावाला, अधिवक्ता प्रदीप कुमार, शिव कुमार, शंकर कसाना, विजय कुमार सोनी, कप्तान सिंह, सुरेंद्र शर्मा, रणवीर सिंह शेखावत, महेश सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button