उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

गैरसैंण में बजट सत्र का दूसरा दिन, सदन में 11 विधेयक पेश

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और सदन में 11 विधेयक पेश किए गए। साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े प्रश्नों और रिपोर्टों को भी सदन पटल पर रखा गया।

सत्र के दौरान स्मार्ट सिटी परियोजना से संबंधित वर्ष 2017 से 2023 तक की नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट भी सदन में प्रस्तुत की गई। इस पर आगे चर्चा होने की संभावना जताई गई।

दूसरे दिन जिन प्रमुख विधेयकों को सदन में रखा गया, उनमें उत्तराखंड कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं (संशोधन) विधेयक, उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों पर संशोधन विधेयक, उत्तराखंड दुकान एवं स्थापना (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) संशोधन विधेयक, उत्तराखंड माल एवं सेवाकर (संशोधन) विधेयक, उत्तराखंड भाषा संस्थान संशोधन विधेयक, देवभूमि परिवार विधेयक और अल्पसंख्यक आयोग संशोधन विधेयक सहित अन्य विधेयक शामिल रहे।

सत्र के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय इंटर कॉलेज भराड़ीसैंण पहुंचकर नवनियुक्त अग्निवीरों से संवाद किया और उन्हें देश सेवा को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि गैरसैंण में 9 से 13 मार्च तक चलने वाले इस बजट सत्र में वर्ष 2026-27 के लिए राज्य की विकास योजनाओं, नीतियों और वित्तीय प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button