उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

टनकपुर–देहरादून एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

मुरादाबाद, 26 फरवरी 2026। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने टनकपुर–देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस के संचालन दिवसों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन के स्थान पर तीन दिन संचालित होगी।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 15020/15019 के संचालन में यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। गाड़ी संख्या 15020 टनकपुर–देहरादून एक्सप्रेस, जो अब तक केवल शनिवार को चलती थी, 26 फरवरी 2026 से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15019 देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस, जो वर्तमान में रविवार को चल रही थी, 27 फरवरी 2026 से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को नियमित रूप से चलेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस निर्णय से पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी तथा यात्रा की सुविधा में वृद्धि होगी। मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अद्यतन समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button