उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

जौलीग्रांट में हनुमान चालीसा को लेकर बवाल, पुलिस तैनात—स्थिति तनावपूर्ण

जौलीग्रांट (देहरादून), 24 फ़रवरी: आज थानो चौक पर हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर भारी विवाद और तनाव देखने को मिला। स्थानीय हिंदू संगठनों के सदस्यों ने थानो क्षेत्र में स्थित एक मंदिर के पास हनुमान चालीसा का पाठ करने की कोशिश की, लेकिन मस्जिद के समीप होने के कारण विवाद उत्पन्न हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत बल तैनात किया और बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि मस्जिद अवैध है और उसका नक्शा पास नहीं कराया गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि मस्जिद के पास चल रहा मदरसा न तो वक्त बोर्ड में और न ही उत्तराखंड सरकार में पंजीकृत है। इसकी सूचना प्रशासन और एमडीडीए को पहले ही दी जा चुकी थी, जिसके बाद प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में मस्जिद के एक हिस्से को सील भी किया था।

आज करीब ढेरों लोग मस्जिद के पास स्थित मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ने की मांग लेकर थानो चौक पर बैठे हुए हैं, जबकि पुलिस जौलीग्रांट में शांति बनाए रखने के लिए चौकसी बढ़ाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button