उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

ब्राइट फ्यूचर लाइफ केयर ने पूरे किए 10 सफल वर्ष, लखनऊ में भव्य सम्मान समारोह आयोजित

लखनऊ। नेटवर्क मार्केटिंग की प्रमुख कंपनी ब्राइट फ्यूचर लाइफ केयर ने अपनी स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर राजधानी के डॉ. भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम में भव्य समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में देशभर से आए लगभग 5000 लीडर्स और सदस्यों ने भाग लिया।

वर्ष 2016 में स्थापित कंपनी ने स्वास्थ्य उत्पादों के माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर प्रदान किया है। एक दशक में कंपनी ने 5 लाख से अधिक सदस्यों का नेटवर्क तैयार किया तथा 85 करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर हासिल किया। कोविड-19 जैसी चुनौतियों के दौरान भी कंपनी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी वृद्धि जारी रखी।

समारोह को संबोधित करते हुए सीईओ राधेश्याम शर्मा ने कहा कि “10 वर्ष की यह उपलब्धि हमारे सदस्यों के विश्वास और टीम की मेहनत का परिणाम है। आने वाले समय में कंपनी उत्पादों की गुणवत्ता और रेंज बढ़ाने के साथ एजुकेशन आधारित ट्रेनिंग और नए उत्पाद लॉन्च करेगी।”

मैनेजिंग डायरेक्टर गिरजेश सर ने सफल आयोजन और देशभर से पहुंचे लीडर्स का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न रैंक और अवॉर्ड प्राप्त लीडर्स को सम्मानित किया गया।

मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. चंचल हुसैन ने कहा कि कंपनी का प्लेटफॉर्म लोगों को टाइम फ्रीडम और मनी फ्रीडम प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में लालगंज, फतेहपुर, लखनऊ, कोलकाता, चित्रकूट, उड़ीसा, बहराइच, दादरी, बिहार, सहरसा, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, लुधियाना सहित देश के विभिन्न राज्यों से लीडर्स ने भागीदारी की। प्रमुख रूप से रोशन कुमार, महताब खान, प्रभुराम, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, भास्कर उपाध्याय, इरफान, मोहम्मद अकील, मोहित जायसवाल, सूर्यांश सिंह, रामदेवी भास्कर, सबिता सिंह, अनामिका सिंह, ज्योत्सना त्रिपाठी, पिंकी तिवारी, राजू तिवारी, अतुल त्रिपाठी, विजय तिवारी, राजेंद्र कुमार, राजकुमार गुप्ता, रामजी पांडेय सहित अनेक लीडर्स उपस्थित रहे।

‘हेल्थ व वेल्थ’ के मिशन के साथ आयोजित यह समारोह कंपनी की एक दशक की सफलता और भविष्य की रणनीति का प्रतीक बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button