उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

यति शिष्यों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कार्रवाई की मांग

देहरादून, 18 फरवरी 2026। पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने देहरादून स्थित आवास पर यति शिष्यों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं। मुलाकात के दौरान यति शिष्यों ने यति परमात्मानंद गिरी के साथ कथित अभद्र व्यवहार और भगवा वस्त्र के अपमान के मामले में संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

दहियाकी शिव मंदिर के महंत यति रामस्वरुपानन्द गिरी ने मुख्यमंत्री को बताया कि 5 फरवरी 2026 की रात्रि को पुलिस द्वारा यति परमात्मानंद गिरी को पूछताछ के लिए कोटद्वार थाने ले जाया गया, जहां उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप है। उन्होंने इस प्रकरण में शामिल प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित थाना स्टाफ के विरुद्ध निलंबन और वैधानिक कार्रवाई की मांग रखी।

यति शिष्यों ने मुख्यमंत्री से कहा कि यह प्रकरण संत समाज और धार्मिक आस्था से जुड़ा है, इसलिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है। इस पर मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

मुलाकात में महंत यति रामस्वरुपानन्द गिरी, यति परमात्मानंद गिरी, महंत यति रणसिंहानंद गिरी, योगी सरोज नाथ, सतीश शर्मा (जिला प्रमुख, रुड़की), योगेंद्र सालार (जिला उपाध्यक्ष) सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button