उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार के अधिवक्ता सभागार का शिलान्यास

हरिद्वार। डिस्ट्रीक बार एसोसिएशन हरिद्वार के नए अधिवक्ता सभागार का शिलान्यास एवं भूमि पूजन बुधवार को विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश हरिद्वार श्री नरेंद्र दत्त ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सभागार की आधारशिला रखी।

शिलान्यास समारोह में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जसमहेंद्र सिंह, सचिव विपिन चंद्र द्विवेदी, उपाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी कपिल, सहसचिव जितेंद्र कुमार सिंघानिया, कोषाध्यक्ष महेश सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष नीरज वीर गुर्जर एवं सभागार समिति के अध्यक्ष श्री विजय शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त नरेंद्र सिंह चौहान, उत्तम सिंह चौहान, प्रदीप पालीवाल, महेश पाल, राजीव सैनी, राजेश राठौर, विद्यासागर श्रीवास्तव, राव सबाहत अली, विद्यानंद पासवान, गुरप्रीत सिंह, नितिन गर्ग समेत बड़ी संख्या में अधिवक्तागण एवं न्यायिक अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नए सभागार के निर्माण से अधिवक्ताओं को बैठने एवं विधिक गतिविधियों के संचालन में बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे न्यायिक कार्यों की गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी।

कार्यक्रम के उपरांत गत वर्षों की परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर जिला बार एसोसिएशन परिसर स्थित शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं न्यायिक अधिकारियों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button