उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

अंतरविभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट : एकाउंट्स और इंजीनियरिंग शाखा ने दर्ज की जीत

मुरादाबाद। रेलवे स्टेडियम में चल रहे अंतरविभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सोमवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एकाउंट्स शाखा ने इलेक्ट्रिकल (जी) शाखा को 30 रन से हराया, जबकि दूसरे मैच में इंजीनियरिंग विभाग ने एस एंड टी शाखा पर 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।

पहली पारी में इलेक्ट्रिकल (जी) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। एकाउंट्स शाखा की टीम ने कप्तान आशु शर्मा के नेतृत्व में 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 212 रन बनाए। टीम के अभय अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों पर 17 चौकों और 2 छक्कों की मदद से शतक लगाया। वे ‘मैन ऑफ द मैच’ चुने गए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इलेक्ट्रिकल (जी) टीम 19.5 ओवर में 182 रन पर सिमट गई और एकाउंट्स ने 30 रन से जीत हासिल की।

दूसरी पारी में एस एंड टी शाखा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। शुभम कुमार टीम के कप्तान रहे। जवाब में इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 16.2 ओवर में 1 विकेट खोकर 177 रन बनाते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की। इंजीनियरिंग विभाग के दीपक कुशवाह ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किए गए।

टूर्नामेंट के तहत आगामी मुकाबले 09 दिसंबर को खेले जाएंगे। सुबह 9:15 बजे पहला मैच कमर्शियल और ब्रिज विभाग के बीच तथा दोपहर 12:45 बजे दूसरा मैच आरपीएफ और इलेक्ट्रिकल (ओपी) के बीच आयोजित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button